शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जवान को मलबे से बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे जवान आदिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जवान की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, त्रिशूल होमस्टे सील 

अचानक हुए हादसे से कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी की। शौचालय का हिस्सा किन परिस्थितियों में अचानक ढहा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे पीएसी जवान आदिल को बाहर निकाल लिया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A section of a toilet suddenly collapsed; PAC jawan trapped under the debris Accident news Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad PAC jawan trapped under debris after a section of a toilet suddenly collapsed; rescue team pulls him out safely uttarakhand news अचानक भरभराकर ढहा शौचालय का एक हिस्सा उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज मलबे में दबा पीएसी जवान हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति बाइक संख्या UK 06 BK 0927 पर गोला बाईपास से शनि बाजार […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब बढ़ेगी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।   […]

Read More