नाबालिक लड़की के साथ हैवानियत पर न्यायालय ने दो आरोपियों को सुनाई 10 साल के कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां दो युवकों ने नाबालिक लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने के आरोपियों को कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर व भगाकर सेक्स रैकेट में धकलने के मामले में विशेष पॉस्को जज/अपर जिला जज प्रतिभा तिवारी ने आरोपी दो युवकों को दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी दोनों युवकों को 10 वर्ष कठोर कारावास और 1.14 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड राशि जमा नहीं करने पर दोनों आरोपियों को छः-छः माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 9 सितंबर 2021 कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक नाबालिक छात्रा घर से लापता हो गई थी। छानबीन करने के दौरान पीड़ित किशोरी के चाचा ने बताया कि उसने पीड़ित छात्रा को आरोपी बृजेश कुमार शुक्ला व संदीप के साथ जाते हुए देखा था। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि पुत्री को अपने रिश्तेदार व जान पहचान में तलाश किया पर उसका कोई पता नहीं चला। वही शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित छात्रा को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया था। जहां पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे घर से बहला फुसलाकर ले जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी, गाली गलौच, छेड़छाड़ कर वेश्यावृत्ति की थी। पुलिस ने दोनों आरोपी बृजेश व संदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं व पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कराया था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news Court sentenced two accused to 10 years rigorous imprisonment for brutality with a minor girl haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More