फर्जी फेसबुक आईडी से कमाई करने वाले साइबर अपराधी एसटीएफ की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून । कहते है “कानून के हाथ बहुत लम्बे होते है” जिसे आज एसटीएफ की टीम ने साबित कर दिखाया। विजयवाड़ा हैदराबाद, जमतारा (झारखंड), भरतपुर (राजस्थान) और मेवात (हरियाणा) की 2200 किलोमीटर की लंबी विजय यात्रा कर एसटीएफ ने डीजीपी उत्तराखंड की फर्जी फेसबुक आईडी से कमाई करने वाले 14 शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

डीआईजी एसटीएफ डॉ. निलेश आनंद भरणे और एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 15 जून को शहर कोतवाली में डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद मुख्यालय ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आठ टीमों का गठन किया था। इसके तहत 200 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें साइबर ठगों के ठिकानों में गईं। जांच में सामने आए मोबाइल नंबर के बारे में पता चला कि यह भरतपुर राजस्थान में चल रहा है। इसकी आईडी किसी रामलखन निवासी लखीमपुर खीरी के नाम पर है। वहां जाकर मालूम हुआ कि उनके गांव में राशन कार्ड बनाने वाली एक टीम आई थी, जिसने गांव वालों के अंगूठे मशीनों पर लगवाए और आईडी ली थी। इस मामले में फेसबुक से भी जानकारी ली गई। यह आईडी किसी शेर मोहम्मद के नाम से संचालित हो रही थी। शेर मोहम्मद के बारे में पता चला कि उसकी मृत्यु अप्रैल में हो चुकी है। शेर मोहम्मद के दामाद इरशाद निवासी जुरूहेरा, भरतपुर इस आईडी के माध्यम से लोगों की आईडी बनाकर उन्हें ठगता है। शेर मोहम्मद का दूसरा दामाद अरशद और बेटा जाहिद भी उसके साथ मिले हुए हैं। इस पर एसटीएफ ने जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। जाहिद ने बताया कि इरशाद मालवाहक ट्रॉले से हैदराबाद गया है। इस पर एसटीएफ भी उसके पीछे 2200 किलोमीटर तक हैदराबाद जा पहुंची। मगर, इरशाद वहां से निकलकर भरतपुर आ गया। यहां उसे एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इरशाद ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में बहुत लोग इस तरह के काम करते हैं। वे साइबर ठगी के अन्य माध्यमों से भी लोगों को ठगते हैं। इसके लिए पुराने लोग उन्हें बाकायदा स्कूलों में ट्रेनिंग देते हैं। जैसे-जैसे लोग पुराने होते जाते हैं, उनका ओहदा भी बढ़ता जाता है। इसके बाद सभी जूनियर लोग उनके साथ अदब से पेश आते हैं और जो वह बोलते हैं वही करते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/06/27/gauahar-khan-who-was-sexually-abused-at-the-age-of-13-got-courage-from-music/

पुलिस के अनुसार यहां गांवों में ही छोटे-छोटे एटीएम रखे गए हैं। इनके माध्यम से ये यहीं से रुपये निकाल लेते हैं। रुपयों का लेनदेन करने के लिए ये कहीं बाहर नहीं जाते।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More