कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से छुट्टी पर आये सेना के जवान की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। यहां जिले के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी। चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू अभियान किया गया, लेकिन रात होने के कारण जवान की तलाश नहीं हो पाई। शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से अंदर से मृतक का शव निकाला गया। कार में केवल प्रमोद ही सवार था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व माता, पिता को छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Army soldier dies Army soldier on leave dies after car goes out of control and falls into river chamoli news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More