आरती हत्याकांड! युवती की हत्या उपरांत नहर में कूद आत्महत्या करने वाले आरोपी का शव हुआ बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को बरामद हो गया हैं। अभियुक्त द्वारा युवती की हत्या करने के उपरांत शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश के लिये सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

 

छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद 05 मई की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी। घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी। सर्च अभियान के दौरान आज प्रातः जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव बरामद हुआ है। जिसके परिजनों को मौके बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही करवाई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

एसएसपी देहरादून अजय सिह ने कहा की युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच में अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या करने के उपरांत नहर में कुदकर आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया था। जल पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा आज अभियुक्त के शव को चीला नहर से बरामद किया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई है।  घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुऐ है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aarti murder case! The body of the accused who committed suicide by jumping into the canal after killing the girl was recovered body of the accused was recovered crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More