एनसीआईटी कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध पस्थितियों में हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। परीक्षा आयोजित कराने वाली एनसीआईटी कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह साथी उसके किराए के कमरे में पहुंचे तो उसका शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

कीर्ति विहार गली नंबर 9 श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36 वर्ष) काठगोदाम में गणपति बैंक्वेट हॉल के पास किराए के कमरे में रहता था। ईशान के दोस्त वीरेंद्र ने बताया कि एनसीआईटी कंपनी इंश्योरेंस, बैंक व अन्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में भर्ती होने वाले लोगों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराती है। 10 मई को ईशान की नियुक्ति कंपनी के काठगोदाम स्थित कार्यालय में असिस्टेंट टैक्स एडमिस्ट्रेटर के पद पर हुई थी। शुक्रवार को ईशान अल्मोड़ा स्थित कार्यालय से लौटा था। शनिवार को वह काफी देर तक ऑफिस नहीं आया तो उसे कई कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए, लेकिन जबाव नहीं मिला।इस पर वीरेंद्र उसके कमरे पहुंचा। देखा तो ईशान बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से एसटीएच भेजा। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार को ईशान के परिजन हल्द्वानी पहुंचे, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है। मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news uttarakhand news Youth working in NCIT company dies under suspicious circumstances

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More