खुला आश्रय गृह से किशोरी फरार, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में खुला आश्रय गृह से एक किशोरी फरार हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुला आश्रय गृह ज्वालापुर की अधीक्षक शिवानी गोयल ने शिकायत देते हुए बताया कि ज्वालापुर फाटक के सामने रायल गेस्ट हाउस के प्रथम तल पर खुला आश्रय गृह संचालित किया जा रहा है। 12 जुलाई की शाम छह बजे पिरान कलियर से एक 13 वर्षीय सहारनपुर निवासी एक किशोरी को लाया गया था। जिला बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे खुला आश्रय गृह में रखा गया था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह पीछे के रास्ते से कहीं चली गई। इसका पता चलने पर सुबह छह बजे से हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर उसकी तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered haridwar news Open shelter home teenager absconds Teenager absconds from open shelter home uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More