हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 11 जुलाई की रात्रि को देवखड़ी नाले में बहे युवक आकाश सिंह का शव जयपुर बीसा लालकुआ में मिल गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं भीमताल के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल के पास परिताल में बीते मंगलवार को गधेरे में नहाते समय डूबे सेना के जवान हिमांशु दफौटिया का आज सात दिन बाद शव मिल गया है। एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर
हिमांशु की खोजबीन की। साथ ही ड्रोन की मदद से भी हिमांशु को खोजा जा रहा था। आज सोमवार को दोपहर 12 बजे हिमांशु का झरने में पानी का स्तर कम होने से मिल गया है। बताया जा रहा है की शव बहकर 50 मीटर नीचे पत्थर से दबा था। पोस्टमॉर्टम के लिए जवान के शव को अब हल्द्वानी लाया जा रहा है। बीते मंगलवार 09 जुलाई की शाम 3.30 बजे सभी दोस्त घूमने के लिए यहां पहुंचे हुए थे, लेकिन गधेरे में पानी देख सभी नहाने उतर गए। हिमांशु के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह सभी लोग कुमाऊं रेजीमेंट के 9 कुमाऊं की यूनिट में हैं, जो दिल्ली में तैनात हैं। बमेटा पुल के पास गधेरे में हिमांशु दफौटिया अपने चार दोस्तों के साथ नहा रहा था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]