दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के साथ ही प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
 
इस दौरान कांग्रेसजनों ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग के बीच इस नियुक्ति को लेकर जनमानस में उठरही आशंकाओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाना चाहिए। कांग्रेसजनों ने मामले से जुड़े सभी सवालों के निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान की मांग की।
 
अंकिता को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी – सुमित हृदयेश
 
इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा विषय है। अंकिता के माता-पिता ने अपनी बेटी को खोने का असहनीय दर्द सहा है। ऐसे में उन्हें न्याय मिलने की प्रतीक्षा करना उनकी पीड़ा को और गहरा करता है। कहा अंकिता के परिजनों का दर्द पूरे प्रदेश की संवेदनाओं से जुड़ा है। एक बेटी को न्याय दिलाने की आवाज तब तक बुलंद रहनी चाहिए, जब तक उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। प्रदेश की हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, सम्मान और न्याय पाने का अधिकार है।
 
हृदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रकरण से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान होना चाहिए। यह विषय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर न्याय, संवेदना और बेटियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा है। कांग्रेस अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाती रहेगी।
 
कांग्रेसजनों ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किएजाने पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग के बीच इस नियुक्ति को लेकर जनता के मन में उठने वाली आशंकाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। न्याय की मांग के बीच किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पूरे उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़ी है। उनके परिजनों के संघर्ष का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बेटियों के साथ अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। कांग्रेसजन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और प्रदेश की बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
 
कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल एवं हरीश मेहता, प्रदेश सचिव गुरप्रीत प्रिंस, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, मोहन बिष्ट, हेमंत साहू, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी, पिंकी पांडे, गोविंद बगड़वाल, कौशलेंद्र भट्ट, तस्कीन अहमद, ज्ञान सिंह थापा, पार्षद मो. गुफरान, पार्षद मो. राशिद, पार्षद सलीम सैफी, नोएल मेसी, राजू रावत, प्रदीप नेगी, संजू उप्रेती, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, कोमल जायसवाल, अमित रावत, देवेंद्र नेगी, शुभम जोशी, सूरज कुमार, अंशु जोशी, जिज्ञासु भट्ट, प्रदीप कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड : अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मृत्युदंड की सजा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita Bhandari case Congress candle march for justice Congress holds a candle march in Haldwani demanding justice for Ankita Congress Party News Devbhoomi News Dushyant Gautam Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad questions over gubernatorial appointment while also raising questions regarding the appointment of Dushyant Gautam as Governor; Uttarakhand News अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज दुष्यंत गौतम न्याय दिलाने को कांग्रेस का कैंडल मार्च राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More