दोस्तों के साथ नदी में खेल रहा बच्चा बहा नदी के बहाव में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
भीमताल। यहां ब्लॉक के भोड़िया तोक में दोस्तों के साथ नदी में खेल रहा बच्चा नदी के बहाव के साथ बह गया। शाम चार बजे की घटना के चार घंटे बाद अधिकारी रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे तब रेस्क्यू शुरू हुआ, लेकिन अंधेरा होने की वजह से ज्यादा देर चल नहीं सका। अब सोमवार सुबह फिर से किशोर की तलाश होगी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाई स्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। रविवार की शाम करीब चार बजे वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। इस दौरान मोहित नदी में डूब गया, साथ खेल रहे तीन बच्चों ने गांव में सूचना पहुंचाई। ग्रामीणों और परिजनों ने भरसक मशक्कत की, लेकिन पता नहीं लगा। ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने बताया कि मोहित की एक छोटी बहन व भाई है। एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली। टीम को मौके पर भेज कर रेस्क्यू शुरु कराया गया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा। सोमवार सुबह जल्दी दोबारा रेस्क्यू शुरू कराया जाएगा। इधर, सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने अपने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Baha in the flow of the river bhimtal news Bhodiya Tok Child playing in the river Child playing in the river with friends Search Campaign uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More