सवा करोड रूपये घोटाले का लेखाकार 17 साल बाद आया एसटीएफ के कब्जे में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। एसटीएफ की आधुनिक तकनीक के साथ मैनुवल पुलिसिंग के सार्थक परिणाम पर सवा करोड रूपये घोटाले का लेखाकार 17 साल बाद एसटीएफ के कब्जे में आया है। दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों में हेराफेरी कर फरार अपराधी की गिरप्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड में कई वर्षो से फरार ईनामी अपराधियों के लिये उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति अपनाई जा रही है, जिसमें ऐसे अपराधियों की गिरप्तारी हेतु एसटीएफ की टीमों को आधुनिक तकनीक के भरोसे ही ना रहकर मैनुवल पुलिसिंग पर फोकस किये जाने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिणाम स्वरूप कई वर्षो से फरार ईनामी अपराधियों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया जाना सम्भव हो रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार से विगत 17 वर्ष से फरार चल रहे शातिर 25 हजार के ईनामी अपराधी को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा गोपनीय सूचना पर आज में थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरप्तार किया गया है, जिसकोnगिरप्तार कर थाना कोतवाली रूडकी में दाखिल किया गया है। पकड़े गए ईनामी अपराधी के विरूद्ध पंजीकृत प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में आगे जानकारी देते हुये बताया कि पकड़ा गया इनामी अभियुक्त जमाल खान पुत्र अफजल खान नि. बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी द्वारा वर्ष 2007 व उससे पूर्व दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों में हेराफेरी कर सवा करोड़ रूपये का गबन कर कलियर दरगाह शरीफ की संपत्ति को नुकसान पहुचाया गया था। जिस पर 17-10-2007 को थाना रुड़की जनपद हरिद्वार में धारा 409 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसके उपरान्त ही अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसकी गिरप्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यह अभियुक्त विगत 17 वर्षों से अपनी पहचान छुपा कर पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था, जिसको उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून ने फरार अभियुक्त के मामले में जानकारी एकत्रित करते हुये मैनुअल सूचना के आधार पर 15-07-2024 को बेजोड़ी टोला थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया। गिरप्तार अभियुक्त जमाल खान पुत्र अफजल खान निवासी बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी है। 
 
इस दौरान एसटीएफ टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, उपनिरीक्षक यादवेंद्र बाजवा, उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी, अपर उप निरीक्षक संजय मल्होत्रा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महेन्दर नेगी, बृजेंद्र चैहान, मोहन असवाल, अर्जुन सिंह व कोतवाली रूडकी टीम के उपनिरीक्षक अकरम अहमद
शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accountant involved in Rs 1.25 crore scam came into STF's custody after 17 years dehradun news STF news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More