भीषण सड़क हादसे में कार सवार दूल्हे सहित चार लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

झांसी। यहां दर्दनाक सड़क हादसा में कार सवार दूल्हे सहित चार लोग जिंदा जल गए। मामला यूपी के झांसी कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक दूल्हा समेत 4 की जिंदा जलकर मौत हुई है। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा थर्मल पावर हाउस के सामने ओवर ब्रिज पर देर रात एक कार को पीछे से आ रहे डिसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से कार में आग लग गई। कार में 4 साल के बच्चे समेत 6 लोग थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को कार से बाहर निकाला लेकिन 4 लोग कार में बुरी तरह फंस गए और जिंदा जल गए।

बड़ा गांव थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एरच इलाके के गांव बिलाटी के रहने वाला आकाश अहिरवार (25) की शुक्रवार को शादी थी। रात में बारात बड़ागांव के छपार गांव के लिए रवाना हुई। एक सीएनजी कार में दूल्हा आकाश समेत 6 लोग सवार थे। रात में करीब 12 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवरब्रिज पर र्मल पावर प्लांट के पास पीछे से एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक और कार में आग लग गई। ट्रक चालक किसी तरह कूदकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में कार का सीएनजी टैंक फट गया, इसके बाद कार आग का गोला बन गई। हादसे में दूल्हा आकाश, भाई आशीष, 4 साल का भतीजा मयंक, कार चालक जयकरन जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में सवार रवि अहिरवार और रमेश को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four people including the groom in the car were burnt In a horrific road accident four people including the groom in the car were burnt alive jhansi news the condition of two is critical up news

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More