शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट आने से बिजली के तार ठीक कर रहे लाइनमैन की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

पिथौरागढ़। यहां बेरीनाग तहसील से 12 किलोमीटर दूर कांडे गांव में बिजली के तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में 

 

धंतोली कांडे निवासी लाइन मैन कमलेश कुमार पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष बुधवार देर रात्रि को 9 बजे कांडे किरौली क्षेत्र में बिजली नहीं आने पर ठीक करने के लिए कांडे गांव पहुंचा। यहां वह ट्रांसफार्मर में लाइन ठीक करने के लिए गया। इससे पहले सब स्टेशन में फोन कर शटडाउन भी मांगा। इस दौरान लाइन ठीक करने के लिए वह ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो 11 हजार केवी लाइन में अचानक करंट आ गया। इससे कमलेश कुमार को करंट लग गया और दायां हाथ पूरी तरह से झुलस गया। शरीर के कई हिस्सों में करंट लगकर जल गया। सूचना मिलते ही परिजन प्राइवेट टैक्सी से कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लेकर आये। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत की खबर सुनकर कांडे किरौली से ग्राम प्रधान प्रेमा देवी और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भूपी कार्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रात्रि को ग्रामीण सीएचसी बेरीनाग पहुंच गये। वहां पर घटना पर आक्रोश जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। लोगों ने कहा की शटडाउन लेने के बाद भी कैसे करंट आया। पूर्व में कई मवेशियों को भी करंट लग चुका है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कमलेश की पत्नी अनीता देवी और दो छोटे छोटे बच्चे बेसुध हो गये हैं। कमलेश के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश राम ने बिजली विभाग पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर बिजली विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि शटडाउन के बाद कैसे लाइन में करंट आया, इसकी जांच की जायेगी। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। विदित है वर्ष 2020 में भी लाइनमैन नवल बिष्ट की करंट लगने से मौत हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Despite the shutdown a lineman who was repairing electrical wires died due to electric current in the line Lineman died due to electric shock pithoragarh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More