डीआईजी कुमाऊं ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों की रिसीविंग के लिए परिक्षेत्रीय जांच प्रकोष्ठ शुरू करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणे पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों की रिसीविंग के लिए परिक्षेत्रीय जांच प्रकोष्ठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआईजी ने बताया कि रेंज के शिकायतकर्ता अपनी शिकायत रेंज कार्यालय नैनीताल या कैंप कार्यालय हल्द्वानी में किसी भी दिन स्वयं आकर अथवा डाक से रिसीविंग ले सकते हैं। सप्ताह में दो दिवस शुक्रवार एवं शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

उन्होंने कहा कि परिक्षेत्र के विशेषकर नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जिले में भूमि सम्बन्धित धोखाधड़ी कर आम जनमानस को भू-माफियाओं द्वारा धोखे में रखकर, झूठे आश्वासन व फर्जी दस्तावेज दिखाकर व तैयार कर तथा दूसरे की भूमि को अपना बताकर एक ही प्लाट को विभिन्न व्यक्तियो को विक्रय कर आर्थिक हानि पहुचॉकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही पीड़ितों को कार्यवाही ना करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। इन मामलों को निपटाने के लिए लगातार झूठे आश्वासन दिये जाते हैं, जिस पर डीआईजी ने परिक्षेत्रीय जांच प्रकोष्ठ गठित की है। जिसमें भूमि सम्बन्धित शिकायतों में आवश्यक कार्यवाही कर 5 प्रकरणों में भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं। इसके अलावा वर्तमान मे 23 प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त व उनके संरक्षण दाताओं के विरूद्व उक्त प्रकोष्ठ द्वारा पैनी दृष्टि रखी जा रही है, तथा संलिप्तता पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। डीआईजी ने बताया कि सभी जल्द से जल्द कोतवाली से लेकर डीआईजी ऑफिस व कैम्प कार्यालय तक शिकायत प्रकोष्ठ खोला जाए। उन्होंने कहा कि आज से ही डीआईजी ऑफिस में शिकायत प्रकोष्ठ खोल दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More