डॉ तृप्ता ठाकुर बनी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून की नई कुलपति

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की नई कुलपति के रूप में डॉ तृप्ता ठाकुर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम-2005 के तहत की गई है।डॉ तृप्ता ठाकुर वर्तमान में राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार में महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनका कार्यस्थल फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

राज्यपाल ने यह नियुक्ति अधिनियम की धारा-9 की उपधारा (1) के अंतर्गत चयन समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल से की है। डॉ. तृप्ता ठाकुर विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए अथवा अगले आदेश तक पद पर बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

 

डॉ तृप्ता ठाकुर को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गहरी समझ और व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध और नवाचार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dr. Tripta Thakur Dr. Tripta Thakur becomes the new Vice Chancellor of Technology University Dr. Tripta Thakur becomes the new Vice Chancellor of Uttarakhand Technology University Dehradun uttarakhand news Uttarakhand Technology University Dehradun उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड न्यूज डॉ तृप्ता ठाकुर डॉ तृप्ता ठाकुर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More