रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के भूरारानी में प्रेमिका को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती से विवाद के कारण युवक के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है।
भूरारानी निवासी 20 वर्षीय आशीष सैनी पुत्र मनोज सैनी प्लंबिंग का काम करता था। चाचा अमरजीत ने बताया कि करीब 6 माह से आशीष का क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार थे और एक माह बाद दोनों की शादी करना तय किया था। बताया कि बीतेदिनों आशीष ने युवती को एक युवक के साथ देखा था। आरोप लगाया कि इस बात को लेकर आशीष युवती के घर गया था, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की गई। आशीष की मां और छोटा भाई काम पर गए थे। इस दौरान आशीष ने युवती को वीडियो कॉल कर फांसी लगाने की बात कही। कुछ देर बाद युवती के परिजन घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। वहीं कमरे में आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन आशीष का मोबाइल अपने साथ लेकर गए हैं। उन्होंने युवती को बेटे की मौत का कारण बताया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]