बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पिता-पुत्र की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहाँ बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर गढ़सारी बैंड के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बलसुंडी गांव निवासी वाहन चालक राकेश सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र लापता था। एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग का रेस्क्यू दल लापता बच्चे की खोजबीन में जुटा था। मंगलवार को बच्चे का शव भी बरामद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग साढ़े चार बजे बलसुंडी गांव निवासी राकेश उम्र 40 वर्ष अपने पांच वर्षीय बेटे रुद्र के साथ अपने वाहन से क्यूंजा लौट रहा था। राकेश ने एक माह पूर्व क्यूंजा में आवासीय मकान बनाया था। लेकिन गढ़सारी बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। लेकिन हादसे के बारे में जिला आपदा प्रबंधन को शाम 6.30 बजे जानकारी मिली।सूचना पर अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी राजीव चौहान के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ के साथ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार भी डीडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर रेस्क्यू दल द्वारा खोजबीन शुरू की। सड़क से कुछ मीटर नीचे खाई से वाहन चालक राकेश का शव खाई से बरामद किया गया। लेकिन उसके पांच वर्षीय पुत्र का पता नहीं चल सका था। रात के अंधेरा, गहरी खाई और घना जंगल होने के कारण बच्चे की खोजबीन में दिक्कत आ रही थी। थाना प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बच्चे का शव भी बरामद हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Father and son died after Bolero vehicle went out of control and fell into a deep ditch rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More