हरिद्वार के पेंटागन मॉल में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किया काबू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित सबसे बड़े मॉल पेंटागन में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी अफरा-तफरी मच गई मॉल के ऊपरी हिस्से में स्थित बार व रेस्टोरेंट आग की चपेट में आकर खाक हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

आग की सूचना पर तुरंत पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को मॉल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका, लेकिन दोनों बार व रेस्टोरेंट तब तक जलकर पूरी तरह साफ हो गए थे। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फायर विभाग के अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More