3727 नए मरीजो के साथ आज कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख पार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 3727 नए मरीज मिले और पांच संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल  मरीजों की संख्या चार लाख को पार कर गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7480 हो गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को सबसे अधिक देहरादून में 1264,अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 101, चमोली में 159, चम्पावत में 87, हरिद्वार में 826, नैनीताल में 200, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, टिहरी में 99, यूएस नगर में 252 जबकि उत्तरकाशी में 78 नए मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

देहरादून के अस्पतालों में चार जबकि पिथौरागढ़ के अस्पताल में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। रविवार को राज्य में कुल 24 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई और 17 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर रविवार को 15.50 प्रतिशत के पार पहुंच गई। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत रह गई है। राज्य भर के अस्पतालों से 1270 मरीज इलाज व होम आईसोलेशन के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 31310 हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corona news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More