बरातियों को लेकर जा रही कार के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं की हुई मौत, चालक समेत सात लोग घायल

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
पीलीभीत। ऊधमसिंहनगर के शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार के पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। मंगलवार की शाम को ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार अपने पुत्र नरोत्तम सरकार के विवाह के लिए कई गाड़ियों में बरातियों को लेकर चंदिया हजारा के राहुल नगर के लिए निकले। रात करीब नौ बजे बरातियों से भरी एक कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से टकराई। दुर्घटना में कार सवार रुदपुर, शक्तिफार्म निवासी रेणुका रानी (70), बैकुंठपुर निवासी कंचन सरकार (64) और बैकुंठपुर निवासी विशाखा मंडल (65) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी ( 19 ), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए। अफरा तफरी के बीच उन्हें सीएचसी पीलीभीत में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतका रेणुका रानी दूल्हे की सगी नानी थी, जबकि कंचन सरकार व विशाखा मंडल दूल्हे की दादी लगती थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Pilibhit news Three women died and  seven people including the driver injured when the car Three women died seven people including the driver injured when the car carrying the wedding procession went out of control and overturned up news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More