हल्द्वानी। भीमताल विकास खंड के हैड़ाखान स्थित भोडिया गौला नदी में बहे बच्चे का शव काठगोदाम पुल से नीचे मिला। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से आपदा मद से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए की सहायता देने को कहा है।
ज्ञात हो कि विगत रविवार को भीमताल ब्लॉक के भोड़िया (हैड़ाखान) निवासी मोहित चंद्र, भोडिया से गौला नदी में बह गया था। जिसके बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को साथ ले जाकर गौला नदी और उसके आस पास के क्षेत्र में खोजबीन की। राहत बचाव की टीमों को पूरे नदी के इलाके में तेजी के साथ सर्च आपरेशन चलाने के बाद बच्चे का शव काठगोदाम पुल से नीचे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमों को मिला। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा मद से 4 लाख की मुवावजा राशि देने को कहा है। साथ ही विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जनता से बरसात के समय नदी, किनारे घास काटने, पशु चराने, नही जाने, मोटर मार्गों से सावधानी से अवागमन करने की अपील की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]