हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और राज्य के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों को केवल करदाता नहीं, बल्कि विकास का भागीदार मानती है। व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।साथ ही, निवेश, स्टार्टअप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में व्यापारी हितों से जुड़ी आठ घोषणाएं करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य और जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन कर नियमित बैठकें कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

उन्होंने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने, पर्यटन कारोबार के पंजीकरण को सरल बनाकर सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने और पर्यटन क्षेत्रों व जिला मुख्यालयों में होम स्टे सुविधाओं के विस्तार की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्मिकता केसाथ आर्थिक विकास का केंद्र बनाना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्यमियों को अपने क्षेत्र में अवसर मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विवेक राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।    

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Traders' Conference in Haldwani: CM Dhami makes 8 major announcements; government focuses on traders' interests. Uttarakhand News Traders' Conference; CM Dhami announces government's focus on the welfare of traders उत्तराखण्ड न्यूज ब्यापारी सम्मेलन व्यापारी हित पर सरकार के फोकस की करी सीएम धामी ने घोषणा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More