वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मताधिकार की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा लोकतंत्र की मजबूती के समर्थन में नारेबाजी की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संघर्ष को दबाने के लिए भाजपा की ओर से दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार मिला है। आज इस अधिकार की रक्षा का सवाल सामने है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब बूथ और वार्ड स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। लोगों को मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम जांचने तथा किसीभी तरह की विसंगति मिलने पर संबंधित अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता व जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, BLA -1 डॉ. मयंक भट्ट, महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष शंकर कोहली, खजान पांडे, हेमंत साहू, मनोज भट्ट, संदीप बिनवाल, पार्षद मोना शर्मा, मोहम्मद गुफरान, नीमा भट्ट, मंजू पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: battle on the streets: Congress holds a massive public awareness march in Haldwani; Uttarakhand News Congress Party News; Congress's public awareness campaign centered on Save Vote Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Questions over votes Save Country Save Democracy उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ को लेकर कांग्रेस का जनजागरण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More