उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (APCCF) से लेकर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से अलग-अलग प्रशासनिक और व्यक्तिगत कारणों के आधार पर ये तबादले किए गए हैं।

तबादला सूची में नरेश कुमार, दीपक कुमार, राहुल मिश्रा, आदित्य रत्न और शिरीन संजय के नाम शामिल हैं। इनमें किसी अधिकारी को प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है, तो किसी को संवेदनशील वन प्रभाग और टाइगर रिजर्व में नई तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

IFS अधिकारी नरेश कुमार की मुख्य तैनाती प्रशासन में की गई है। इसके साथ ही उन्हें जायका परियोजना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह जायका परियोजना की मुख्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया गया है कि परियोजना का पहला चरण पूरा होने के बाद वेतन संबंधी व्यवस्था को विभागीय ढांचे के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

DFO दीपक कुमार को तराई पूर्वी वन प्रभाग से हटाकर पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थानांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकताओं और अधिकारी के कार्य अनुभव को आधार बताया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

राहुल मिश्रा को उपनिदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पद से हटाकर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी में तैनात किया गया है। उनके स्थानांतरण का कारण जनहित और विभागीय कार्यों का सुचारू संचालन बताया गया है।

आदित्य रत्न को पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर हल्द्वानी में उपवन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बताया गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने स्थानांतरण का अनुरोध किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

शिरीन संजय को उपनिदेशक, राजाजी राष्ट्रीय पार्क से हटाकर उपनिदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बनाया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। शासन की ओर से इस बदलाव के पीछे रिजर्व की संवेदनशीलता, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन को प्रमुख आधार बताया गया है।

वन विभाग में एक महीने के भीतर दूसरी बार हुए इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों की नई तैनाती के बाद विभागीय कार्यों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े दायित्वों के संचालन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Devbhoomi News Five IFS officers transferred in Uttarakhand; responsibilities changed for Corbett and Terai East forest divisions Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Transfer news Transfer of five IFS officers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पांच IFS अधिकारियों के तबादले स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More