हाथरस। यहां जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से मरने वालों की संख्या 122 पहुंच गईं है। जबकि 150 से अधिक लोग घायल बताये गए है। जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को हाथरस के रतिभानपुर इलाके में साकार हरि बाबा का एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम चल रहा था। करीब दोपहर 1:45 पर कार्यक्रम खत्म हुआ और बाबा का काफिला बाहर सड़क की ओर निकल रहा था। वहां पर करीब 50,000 की संख्या में अनुयायी मौजूद थे। जब बाबा का काफिला निकल रहा था, तब अनुयायियों को रोक लिया गया। लेकिन जैसे ही काफिला निकला, उसके तुरंत बाद अनुयायी भी भागने लगे। वहां पर मौजूद लोग गर्मी और उमस के कारण परेशान हो रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार भीड़ में दम घुटने से कई बेहोश होकर वहीं गिर गए और इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसके बाद लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए, मथुरा आगरा, फिरोजाबाद और एटा के लोग पहुंचे थे। मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह का कहना है, “हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी भगदड़ मची। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव मिले हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल हैं और 1 आदमी घायल अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। आगे की जांच की जा रही है।’
सीएम योगी ने घटना के दिए जांच के आदेश
इस दुखद घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने दो मंत्रियों को भी तुरंत घटनास्थल पर भेजा है और जांच के भी आदेश दे दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। “सीएम योगी ने आगे लिखा, “ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]