जनसहयोग से राज्य निर्माण किया, सख्त भू कानून भी हम ही लाएंगे – भट्ट  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
मसूरी गोलीकांड शहीदों को नमन करते हुए, भाजपा ने शीघ्र सख्त भू कानून का दिया भरोसा
 
देहरादून। भाजपा ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को नमन करते हुए, आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में विकास की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास दिलाया कि जनसहयोग से राज्य निर्माण का निर्माण और उसका विकास भी हमने किया है और जनभावना अनुशार सख्त भू कानून भी हम ही लाएंगे ।
 
मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राज्य में सीमित भू संपदा को देखते हुए, भाजपा सरकार और संगठन भू कानून के मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भू कानून का विषय हमारे लिए राजनीति का नही है। हम भी स्वीकारते हैं कि पर्वतीय पहचान और देवभूमि की पवित्रता को बरकरार रखते हुए, देवभूमि का विकास किया जाना आवश्यक है। यही वजह है कि स्वत स्फूर्त संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर भू कानून में सुधार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की विस्तृत कानूनी एवं प्रशासनिक समीक्षा शासन स्तर पर हो रही है। हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू कानून हम सबके सामने होगा, जिसके लिए सभी पक्षों को धैर्य रखने की जरूरत है।
 
उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेसी बयानबाजियों को आइना दिखाते हुए कहा, जिनका इतिहास राज्य निर्माण के विरोध से स्याह हो, जिनकी सहयोगी मुलायम सरकार ने मसूरी से लेकर रामपुर, खटीमा में नरसंहार किया, जिन्होंने सरकार में रहते विकास का कोई काम नही किया और जिन्होंने केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा जो अटल जी ने दिया था, उसे भी वापिस लिया हो, जिन्होंने पहली निर्वाचित सरकार बनाने पर जमीन को प्रोपर्टी डीलिंग उधोग में बदल दिया हो। उनको तो कम से कम भू कानून जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवभूमि वासियों की अगुआई में भाजपा ने राज्य का निर्माण किया है, केंद्र और राज्य में सरकार के माध्यम से हम विकसित प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जनभनवाओं के अनुरूप गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी भी हमने बनाया और शीघ्र ही कठोरतम भू कानून भी हमारी सरकार ही ले कर आयेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में देवभूमि यूसीसी, कठोरतम धर्मांतरण कानून, सख्त नकल कानून, दंगारोधी कानून, लैंड और लव जिहाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाकर ऐतिहासिक एवं साहसिक कामों की बड़ी लकीर देश दुनिया में खींची है । साथ ही विश्वास दिलाया कि सख्त भू कानून लागू कर, हमारी सरकार इस लकीर को और अधिक बड़ा करेगी।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Salute to Mussoorie firing martyrs State President Mahendra Bhatt State was built with public cooperation strict land laws uttarakhand news we will also bring strict land laws - Bhatt

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More