हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड पर कुछ युवकों द्वारा फेमस होने की चाह में AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते हुए एक वीडियों वायरल होने के बाद सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पर पुलिस नें चालानी कार्यवाही की है।
बताते चलें कि अक्सर युवाओं द्वारा यातायात एवं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, लेकिन पुलिस द्वारा महज चेतावनी के चलते ऐसे युवा नियमों का उल्लंघन करने से नहीं चूकते। आज भी ऐसा ही मामला एक वायरल वीडियों द्वारा पुलिस की संज्ञान में आया। जिस पर एसएसपी नैनीताल ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप थानाध्यक्ष वनभूलपुरा द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों युवकों आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]