मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में कांवड यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। आस्था के केंद्र शिव चौक को एटीएस के हवाले कर दिया गया। टीम ने भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बार यात्रा संवेदनशील है, जिसके चलते सुरक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। एटीएस की टीम ने शनिवार को पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। पुलिस मुख्यालय से सुरक्षाएजेंसी की टीम को तैनात करने का पत्र मिलने के बाद एटीएस कमांडो शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा समेत कई संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं। मुजफ्फरनगर के शिव चौक से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांवड़ियां परिक्रमा कर आगे बढ़ते हैं। शहर के लोग रात के समय झांकियां देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा एजेंसी की टीम को तैनात किए जाने के लिए पत्र भेजा गया था। सूत्र बताते है कि खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले से संबंधित इनपुट भी मिला था। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया था। इसी के चलते जिले को अब एटीएस कमांडो की एक टीम मिली है। शनिवार दोपहर के समय शिव चौक पर तैनात एटीएस कमांडो टीम को एसएसपी अभिषेक सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि इस टीम को शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से जनपद पुलिस के अतिरिक्त एक कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, छह कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है। साथ ही एंटी सबोटॉज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवॉड) भी निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रहा है।
किसी भी तरह के असामान्य हालात या आतंकी हमले से आसानी से निबटा जा सकेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]