देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कैबिनेट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। धामी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि इस कदम से चुनाव में खर्च होने वाले सरकारी धन और समय को कम करने में मदद मिलेगी। चुनाव में बचाया गया पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास जैसी विकास गतिविधियों में खर्च किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]