आगरा-एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की हुई मौत, 20 घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लखनऊ। आगरा-एक्सप्रेसवे पर बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही स्लीपर बस के एक दूध के टैंकर से भिड़ने पर 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताये गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और टैंकर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ट्रैफिक खुलवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह 4.30 बजे बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही स्लीपर बस की 247 किलोमीटर के पास बांगरमऊ के पास दूध टैंकर द्वारा बस को ओवरटेक करते समय भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। अन्य गाड़ियों से निकल रहे लोगों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां 18 लोगों को मृत घोषित किया गया। जबकि घायलों का इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उन्नाव पुलिस ने दुर्घटना में घायलों और मृतकों से संबंधित सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर फोन कॉल करके परिवारीजन जानकारी ले सकते हैं। 0515-2970767, 9651432703,9 454417447, 8887713617,8081211289 टोल फ्री नंबर 1077

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए एक्स पर अपनी संवदेना व्यक्त करते हुए लिखा है कि उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 people died 20 people injured in the collision between sleeper bus and tanker on Agra Expressway Accident news Collision of bus and tanker uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More