बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दबंगो द्वारा बीच सड़क की गईं खुलेआम फायरिंग और आगजनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बरेली। यहां इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर बवाल हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे दबंगों ने खुलेआम फायरिंग और आगजनी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। भागते समय उनकी एक कार नाले में पलट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है। थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पक्ष केे बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। आरोपी कभी डिवाइडर पर चढ़कर फायरिंग करते तो कभी कार की आड़ में आकर। घटना के दौरान जेसीबी में भी आग लगी दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareilly news crime news In the Izzatnagar area of ​​Bareilly open firing and arson was done by the bullies in the middle of the road due to occupation of the plot Open firing and arson was done in the middle of the road by the bullies due to occupation of the plot in Izzatnagar area up news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More