हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों द्वारा हल्द्वानी आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पौधारोपण कर आम जनमानस को पौधारोपण एवं वृक्षों का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रुप से कहा कि पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है क्योंकि हमारे स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी का भोजन, हवा, पानी सहित अनेक जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर करती है, वृक्षों की उपस्थिति से वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं व उद्योगों से निकलते प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित कर वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ वृक्षों का संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने में मदद करें। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला निखुरपा, उप प्रधानाचार्य रामबाबू, अध्यापक भावना जोशी, आशा आर्या, संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, धर्मेन्द्र साहू, योगिता बनोला, मनीष साहू, गोविन्द मिस्त्री, दीपक कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, निलेश गुप्ता, अमन कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]