उत्तराखंड में निर्मित होने वाले सभी खाद्य मसालों की होगी जांच 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। उत्तराखंड में निर्मित होने वाले सभी खाद्य मसालों की जांच होगी। आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से बुधवार को इसके आदेश किए गए।
एमडीएच और एवरेस्ट मसालों को लेकर कई देशों में सवाल खड़े हुए हैं। इस पर केंद्र सरकार ने मसालों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों को मसालों की जांच के निर्देश दिए थे। अब राज्य सरकार ने राज्य में निर्मित होने वाले सभी मसाला कंपनियों के उत्पादों की जांच के आदेश दिए हैं। आयुक्त की ओर से सभी जिलों के खाद्य संरक्षा अधिकारियों को मसाला मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों में जाकर अलग-अलग मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मसालों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने के बाद राज्य भर में मसालों की जांच कराई जा रही है। उत्तराखंड में एमडीएच और एवरेस्ट मसाला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तो नहीं है लेकिन इसके अलावा प्रयोग में लाए जाने वाले अन्य मसाला ब्रांडों की 50 से अधिक यूनिट हैं। इन सभी के उत्पादों की सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले एक-दो दिन में सभी मसाला उत्पादन यूनिटों में सैंपलिंग का काम शुरू होगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पिछले साल मसालों के कुल 133 सैंपल लिए गए थे। जिसमें 13 की रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड पाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जिन उत्पादों के सैंपल फेल पाए गए हैं उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर वाद दायर किए गए हैं। इसके अलावा विभाग ने 233 के करीब स्थानों पर रेंडम सैंपलिंग भी कराई थी जिसमें एक दर्जन के करीब की रिपोर्ट मानकों के अनुसार नहीं पाई गई थी। जबकि कुछ की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All food spices manufactured in Uttarakhand will be tested all food spices will be tested dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More