शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल आने के मामले का मुख्य शिक्षा अधिकारी ने लिया संज्ञान, खंड शिक्षा अधिकारी से तलब की रिपोर्ट   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पौड़ी। पौड़ी जिले के विकास खंड कोट स्थित एक विद्यालय में सेवारत शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल आने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण शिक्षक से नशे की हालत में स्कूल आने पर नाराजगी जता रहा है। जिस पर शिक्षक गुस्सा कर रहे हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है।
 
 
उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से मामले में तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में कोट ब्लॉक के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राणाकोट में सेवारत एक शिक्षक की एक ग्रामीण से बातचीत हो रही है। जिसमें ग्रामीण शिक्षक के नशे में स्कूल आने पर कड़ी नाराजगी जता रहा है। ग्राम कोटा निवासी अरविंद सिंह चंद व चमोली गांव निवासी शिशुपाल पंवार ने बताया कि रापूमावि राणाकोट में सेवारत एक शिक्षक लंबे समय से शराब के नशे में स्कूल आ रहा है। यह शिक्षक देर से स्कूल आता है और समय से पहले घर चला जाता है। साथ ही इनका व्यवहार बच्चों, स्टाफ व ग्रामीणों के प्रति खराब है। उन्होंने बताया कि जिस शिक्षक के हाथ में नौनिहालों के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी है। वहीं शिक्षक बच्चों के सामने हर दिन शराब के नशे में स्कूल आ रहे हैं। जिसका बच्चों के शैक्षणिक वातारण व व्यक्तित्व विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। वहीं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर रापूमावि राणाकोट के एक शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले में बीईओ कोट से तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। प्रभारी सीईओ बर्त्वाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Block Education Officer Chief Education Officer Pauri Chief Education Officer took cognizance of the case of teacher coming to school in an intoxicated state Pauri news report summoned from the Block Education Officer Teacher in an intoxicated state uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More