वन विभाग ने अवैध खनन एवं बिना रॉयल्टी के रेता ले जा रहे दो ट्रक को किया जब्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में वन सुरक्षा दल ने अवैध खनन एवं बिना रॉयल्टी के रेता ले जा रहे दो ट्रक को किया जब्त।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में वन सुरक्षा दल को दिनांक 14.12.2022 को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि किच्छा क्षेत्र से सितारगंज की ओर 02 ट्रक (12 टायरा व 10 टायरा ट्रक) में रेता अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा समय प्रातः लगभग 6.10 पर किच्छा सितारगंज मार्ग में बरा के पास (12 टायरा व 10 टायरा ट्रक) को जांच हेतु रोका गया। वाहनों की खाना तलाशी लेने पर वाहनों में लगभग 300 कुंटल व 400 कुंटल रेता लदा पाया। रेता संबंधी आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने पर चालक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर दिखाने में असमर्थ रहे। वाहन उक्त के चालकों/ स्वामियों द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त दोनों वाहनों को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में किशोरी लाल, उपराजिक बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट, देवेंद्र प्रकाश आर्या उप राजिक, प्रमोद सिंह बिष्ट उप राजिक, वन दरोगा निर्मल रावत व वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest department Forest department seized two trucks carrying illegal mining and sand without royalty Illegal mining Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More