गौलापार निवासी दीक्षा दुम्का को राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देश में वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 8-9 फरवरी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में यूकॉस्ट द्वारा 18वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूएसएसटीसी) का आयोजन किया गया था। जिस में गौलापार निवासी और वर्तमान में  एनआईटी श्रीनगर उत्तराखंड की शोधार्थी दीक्षा दुम्का को गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कराए हेतु युवा वैज्ञानिक पुरस्कार हेतु चयनित किये जाने पर बुधवार (आज) उत्तराखंड के राज्यपाल ने ने सम्मानित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

दीक्षा का चयन पूरे देश भर से आमंत्रित शोध कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों में से स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सभी के शोध पत्र प्रस्तुतिकरण और साक्षात्कार के उपरांत चयनित किया गया। दीक्षा वर्तमान में गौलापार, हल्द्वानी की रहने वाली है और उनके पिता बी.बी. दुम्का एक व्यवसायी और माता गीता दुम्का एक गृहिणी हैं। दीक्षा ने गणित विषय से स्नाकोत्तर की पढ़ाई एनआईटी जमसेदपुर से की थी और अभी डॉ कुसुम शर्मा के निर्देशन में ‘सन्निकटन सिद्धांत और सारांश’ विषय पर शोध कार्य कर रही है। वह अपनी पर्यवेक्षक डॉ. कुसुम शर्मा अपने गुरु डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार को निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए आभारी मानती है। साथ ही उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने बताया की इन सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना कुछ भी उपलब्धियां संभव नही है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर के साथ ही  शिक्षा जगत से अनेक विशिष्ट जनों ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gaulapar resident Deeksha Dumka was honored with the Young Scientist Award by the Governor of Uttarakhand Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More