मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत सरकार ने स्वीकृति दी 21 सड़क योजनाओं की – गणेश जोशी   

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के कई जिलों में मेरा गांव मेरी सड़क योजना में 21 सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी है। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सड़क निर्माण के बाद कई तरह के फायदे मिलेंगे। यहां एक बयान में उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर्कता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब इस योजना से अन्य कई गांवों को जोड़ा लाएगा। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सडक़ मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

मेरा गांव मेरी सड़क योजना में मुख्य सडक़ से 1 किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों की सार्वमौसम सम्पर्कता के लिए सड़के बनाई जाती है। विगत वर्ष इस योजना में 36 गांव हेतु सड़कें स्वीकृत की गयी थीं, जिन पर कार्य चल रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि इस योजना से गांववासियो को सभी मौसमों में आवागमन हेतु संपर्क मार्ग तो उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। चम्पावत के विकासखंड पाटी के ग्राम पंचायत इजट्टा डुंगरा के अन्तर्गत ग्राम रटमाटा से पसेली तोक तक, देहरादून के विकासखंड चकराता के ग्राम पंचायत दौधा में ग्राम दौधा से शवांता एवं डिब्बा तोक तक, ग्राम पंचायत चांजोई से हरिजन बस्ती शिलानाड़ तक, ग्राम पंचायत बाणाधार के खेडा़बागी तक, ग्राम पंचायत गुडूल में मुख्य मार्ग बमेट से ग्राम सलेथ तक, ग्राम सिलावड़ा में डी0के0 रोड़ से गांव तक, ग्राम पंचायत सैंज के बर्नाड खड्ड हाली रोड़ से ग्रांव तक, ग्राम पंचायत अणु के दादू गांव, विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत उभरेऊ के डिमाया गांव से कयुलु मंदिर तक, ग्राम पंचायत ठाणा के छिन्डा छानी से शिरकोटा तक, ग्राम पंचायत चोरकुनावा में हयोटगरी मोटर मार्ग से कुनावा तक सी0सी0 सड़क, ग्राम पंचायत गडोल में डागूरा खड्ड से परशुराम महाराज मंदिर तक सी0सी0 सड़क, ग्राम पंचायत विरमऊ से चकराता-मसूरी से विरमउ डांडा होते हुए गुराब सिंह महाविद्यालय तक, ग्राम पंचायत टुंगरा के रिखाड मोटर मार्ग से रायागाड़ छानी तक, ग्राम पंचायत लेल्टा में जूनियर हाईस्कूल से कमदार व रमेश के घर तक, ग्राम पंचायत झुसौ-भाकुरौं में डामटा के मुख्य मोटर मार्ग से गुठाणी छानी डांडा तक, ग्राम पंचायत दिलउ में मुख्य मार्ग से भकोईला खेडा़ तक सी0सी0 सड़क,पौड़ी के विकासखंड द्वारीखाल में ग्राम पंचायत डल में चोपडा़ व्यास घाट मोटर मार्ग से खाण्डासैंण ग्वाडी़ तक, ग्राम पंचायत लोषण में ज्मेली मोटर मार्ग से ग्राम सीम बुबई तक,पिथौरागढ के विकासखंड धारचूला के ग्राम पंचायत बलुवाकोट के अर्न्तगत घाटीबगड़ मोटर मार्ग से गागरा तल्ला सैना तक हल्का मोटर वाहन मार्ग, विकासखंड कनालीछीना के ग्राम पंचायत गर्जिया अर्न्तगत चमलेख से घुघाचुला तक हल्का वाहन मोटर मार्ग बनेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Government approved 21 road schemes under Mera Gaon Meri Sadak Yojana - Ganesh Joshi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More