गुलदार ने हमला कर खेत में काम कर रहे ग्रामीण को किया घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां नौकुचियाताल में गुलदार ने  एक ग्रामीण किसान पर हमला कर घायल कर दिया है। घायल किसान का अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार नौकुचियाताल क्षेत्र के अंतर्गत चनोती गांव में रहने वाले कांति बल्लभ पलडिया रोजमर्रा की तरह शाम लगभग 5 बजे अपने खेत में लगी मटर की फसल की रखवाली कर रहा था। अचानक वहां पर घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में कांति बुरी तरह से घायल हो गया। कांति के हाथ, कान, माथे और सिर पर जगह जगह जख्म हो गए जिन्हें टांके लगाकर बमुश्किल बन्द किया गया। परिजन उन्हें आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए भीमताल चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar attacked and injured a villager working in the field nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More