सारथी फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगोत्सव में मनाई गई फूलों वाली होली  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित रंगोत्सव में उपस्थित लोगों ने जमकर होली खेली। सारथी परिवार ने पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेलकर रंगमय माहौल बनाते हुए उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया। रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल नवाबी रोड में सारथी फाउंडेशन द्वारा रंगोत्सव 2022 होली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति द्वारा मुख्य अतिथी हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, रेनू अधिकारी एवं प्रदीप बिष्ट को गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करने के साथ ही प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 


होली समारोह में जज फार्म ग्रुप द्वारा सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन आज……,भागा रे भागा नंदलाला राधा ने रंग डाला…,गीता जोशी ग्रुप ने कहां जाओगे बांके बिहारी, और प्रेमा जोशी ग्रुप ने मैं जहां पर खड़ी थी वही खड़ी रह गई की प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। सारथी परिवार द्वारा सभी के ऊपर पुस्प बरसा कर फूलों की होली की। सारथी परिवार से सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें आपसी भाई चारा दिखाता है और जिस तरह यह सभी रंगों से मिल कर बना होता है उसी तरह सभी धर्म के लोगों को भी यह जोड़ता है। सारथी परिवार से नवीन पंत ने कहा कि सारथी परिवार हमेशा सामाजिक ताने बाने को जोड़ने का कार्य करता है आज सारथी परिवार की यह पहली होली है जिसे सभी लोगों ने भाग इसी तरह से इसे भव्य बनाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण


कार्यक्रम में शोएब अहमद, प्रकाश हरबोला, डी के पंत, दिनेश आर्य, हरीश पांडे, भुवन जोशी, संतोष कबड्डवाल, शांति भट्ट, अमिता लोहनी, रेनू सरन, नवीन पन्त, ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, मदन मोहन जोशी, दीप्ति चुफाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More