रुद्रपुर। कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और निजी संस्थानों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2024-2025 स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 31 मई है, चुकी प्रवेश प्रक्रिया पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होना है, इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्र छात्राओं को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण हेतु किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए इसके लिए सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के प्राध्यापक लगातार छात्र छात्राओं को प्रवेश हेतु प्रोसाहित करने के लिए नजदीकी इंटरमीडिएट कॉलेजों में काउंसलिंग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रवेश की जानकारी बताने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिस में किस प्रकार से संकाय का चुनाव करना है, किस प्रकार विषयो का चयन छात्र कर सकते है और मेजर विषय, माइनर विषय में किस किस तरह विषयो का कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता इस से छात्र छात्राओं को अवगत करवाया जा रहा है और साथ ही प्रचार प्रसार के लिए फ्लैक्स, बैनर, स्टीकर आदि के माध्यम स्नातक प्रथम वर्ष में छात्र छात्राओं के प्रवेश के लिए जागरूक किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ डी सी पंत ने कहा की महाविद्यालय में तय कुल सीटो पर प्रवेश हो सके इस के लिए महाविद्यालय परिवार पूरी तैयारी में लगा है और छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो इस के लिए प्रवेश और समर्थ समिति के सदस्य अधिकतम संभावित प्रयास कर रहे है, और साथ ही यदि किसी भी छात्र को प्रवेश से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए या विषय के चयन हेतु समस्या आ रही हो उसके लिए 9336076942 (डॉ आशीष गुप्ता), 9412580468 (डॉ दीपक दुर्गापाल) 7906216886(डॉ मनी साहनी), महाविद्यालय समर्थ नोडल अधिकारी डॉ भारत पांडे (9719005933) और प्रवेश संयोजक प्रो पी एन तिवारी (8279661779) पर संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]