पत्नी द्वारा ससुराल जाने से इंकार पर पति ने पत्नी और साले पर किया चाकू से हमला   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो पति बौखला गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा और जब बचाव में साला आया तो दोनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

उत्तर उजाला वार्ड 29 निवासी नूरसबा की शादी साहूकारा लाइन बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी नगमान उर्फ शम्मी अहमद से हुई थी। नूरसबा ने पुलिस को बताया कि बीती 29 अक्टूबर का शाम करीब साढ़े 6 बजे उसका पति नगमान उसे ससुराल ले जाने के लिए आया था, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। इस पर नगमान ने पत्नी को पीटना और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह देख जब साला नजीर आलम खान पत्नी को बचाने दौड़ा तो नगमान ने उस पर और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से दोनों लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नगमान मौके से फरार हो गया। जिसके बाद नूरसबा बनभूलपुरा थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Husband attacks wife and brother-in-law with knife after wife refuses to go to in-laws' house Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More