सैनिक बल बढ़ाते हुए पुलिस ने शुरू की बनभूलपुरा हिंसा से जुड़े पांच हजार मोबाइल नम्बरों की जांच

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था अर्द्धसैनिक बल के हवाले करते हुए फोर्स की संख्या बढ़ाकर 1100 से 1700 कर दी गई है। अब तक जवान 16-16 घंटे ड्यूटी कर रहे थे। फोर्स बढ़ाने के बाद अब जवानों को आठ-आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। साथ ही पुलिस मोबाइल नेटवर्क ट्रेसिंग की मदद से हल्द्वानी में हिंसा फैलाने वालों को पकड़ रही है। करीब 5000 नंबरों की जांच करते हुए पकड़े गए उपद्रवियों और नामजद लोगों की कॉल डिटेल व व्हाट्सएप डिटेल खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

उपद्रव के बाद नौ फरवरी को दो कंपनी आईटीबीपी को बनभूलपुरा में तैनात किया गया था। इसके बाद फोर्स की संख्या करीब 1100 हो गई थी। क्षेत्र में चलाए जाने वाले सर्च अभियान में भी पीएसी और आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर उपद्रव को नियंत्रण में रखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे में जवानों को पर्याप्त आराम की भी जरूरत थी। हालात को देखते हुए केंद्र से चार कंपनी अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की मांग की गई थी। रविवार की शाम तीन कंपनी आईटीबीपी और एसएसबी भी हल्द्वानी पहुंच गई। पुलिस एक तरफ जहां उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सीसीटीवी की फुटेज और मोबाइल वीडियो की रिकॉर्डिंग देखकर उपद्रवियों को चिह्नित भी कर रही है। हिंसा वाले दिन क्षेत्र में कितने और कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, इसकी भी जांच की जा रही है। यहां तक कि उन नंबरों से कहां और किन राज्यों में फोन कॉल किए गए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे उपद्रव मामले से जुड़े कई साक्ष्य सामने आ सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक कई लोग ऐसे हैं जिनकी लोकेशन उपद्रव के बाद बनभूलपुरा से बाहर की मिली है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार हुए 25 आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि तकनीक की मदद से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news Increasing military force police started investigation of five thousand mobile numbers related to Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में घर से बिना बताए नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More