हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी चौकी क्षेत्रांतर्गत धौलाखेड़ा के पास चेकिंग के दौरान 240 अवैध नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने स्कूटी संख्या UKO4AB 6899 की तलाशी के दौरान आरोपियों मौहम्मद अजहर (19) और शाहजेब उर्फ शानू (33), दोनों निवासी वार्ड नं. 29 उत्तर उजाला, बनभूलपुरा, नैनीताल को पकड़ा। उनके पास से 120 बुप्रेनोर्फिन
हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन और 120 फिनिरामीन मेलियेट इंजेक्शन बरामद किए गए।
गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा सहित पुलिस और एएनटीएफ के जवान शामिल रहे। दोनों तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]