खटीमा पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के चोरी के जेवरात एवं नकदी के साथ चोर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

खटीमा। ऊधमसिंह नगर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट में घर में घुसकर लाखों के आभूषण व पांच हजार रुपए की नकदी चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसा बसेड़ा पत्नी जगदीश बसेड़ा निवासी झनकट रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को सायं लगभग चार बजे वह अपने घर में अपने बेटे मंयक को छोड़कर भवन निर्माण कार्य स्थल तक गई। सायं लगभग छह बजे कमरे मे वापस आई तो बेटा घूमता मिला। जब कमरे मे पहुंची तो घर का सामान बिखरा था। घर से सोने के जेवरात व नकदी चोरी हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाना स्थानीय से अभियोग के तत्काल अनावरण/माल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वादी के घर के आस-पास की सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया तो अभियुक्त कमलेश कुशवाहा पुत्र प्यारे लाल कुशवाहा निवासी ग्राम ग्रीनसिटी हल्दी मझौला थाना खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर की पहचान हुई। आज पुलिस ने टेडाघाट पुलिया खटीमा से उसे गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये से सोने के जेवरात मंगलसूत्र डेढ तोला, चोकर आधे तोला, कान के झुमके डेढ तोला, चार आने के टॉप्स, एक तोले की नथ, मांग टीका दस ग्राम, अंगूठी छ आने तथा 50 हजार नकदी बरामद किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news Khatima police arrested thief with stolen jewelery and cash worth lakhs of rupees US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More