कुमाऊं मण्डल आयुक्त ने किया इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण, जनरेटर ब्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जिला खेल अधिकारी को दिये निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं मण्डल आयुक्त ने शुक्रवार (आज) इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम में बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहे बच्चों से बिजली जाने के बाद विद्युत ब्यवस्था की जानकारी ली।  इस दौरान उपस्थित बच्चों ने बताया की बिजली जाने के बाद वे अंधेरे में ही बैडमिंटन खेलते है। जिस पर आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हाल में आज ही जनरेटर ठीक कराके ही अपने घर को वापिस जायेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

मण्डल आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इससे पूर्व भी खेल विभाग को आदेशित किया गया था कि इंडोर गेम के दौरान बिजली के जाते ही तुरंत जनरेटर चालू किया जाए, जिससे बच्चे उजाले में खेल सके। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जो कि खेद का विषय है। आज के बाद दुबारा ऐसा मामला और लापरवाही सामने आई तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने खेल अधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया की बिजली जाने के बाद जिस कार्मिक द्वारा जनरेटर को चालू किया जाएगा उसके नाम का लिखित ऑर्डर कर प्रतिलिपि डीएम और आयुक्त को भेजी जाए। निरीक्षण में यह भी पता चला कि कोच समय से नहीं आते है। आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को आज से ही सभी कोच की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।इससे पूर्व आयुक्त ने 04 करोड़ 77 लाख की लागत से लगभग पूर्ण हो चुके फुटबाल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक पाया गया। कार्य उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया गया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, खेल अधिकारी जानकी कार्की सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions to the District Sports Officer to repair the generator system Haldwani news Kumaon Division Commissioner inspected the indoor stadium Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुँचे। इस दौरान एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच हैं संवाददाता  हल्द्वानी।बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में शीर्ष अदालत में बुधवार (आज) होने वाली सुनवाई अब संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 के लिए सुरक्षित कर दी गईं है। इस बीच जहां सुबह से बनभूलपुरा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अब […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की सख्ती, 107 मदरसे हुए बंद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की सख्ती के बाद 107 मदरसे बंद हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक 102 मदरसे हरिद्वार जिले के हैं।   हरिद्वार के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश रावत ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को […]

Read More