झूलाघाट- जौलजीबी मोटर मार्ग पर देर रात एक कार खाई में गिरी, कार में सवार दो लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है यहां पिथौरागढ़ के झूलाघाट- जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के पास देर रात एक कार यूके 05 टीए–3501 खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता आज सुबह लगा। लोगों ने अमतडी से कुछ दूर पहले कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

जानकारी के अनुसार झुलाघाट -जौलजीबी मोटर मार्ग पर अमतडी के पास एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है। माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a car fell into a ditch Accident news Late night on the Jhulaghat-Jauljibi motorway pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More