गंगोत्री-जंगल में रास्ता भटके साधु को एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया आश्रम

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता  
 
 
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के गंगोत्री-जंगल में रास्ता भटके साधु को एसडीआरएफ व उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू कर गंतव्य तक पहुंचाया।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 17 जुलाई को 112 के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि हरिद्वार निवासी बलराम गिरी निरंजन देव, उम्र 23 वर्ष गंगोत्री धाम से पहाड़ी की ओर जंगल में रास्ता भटक गए है। सूचना पर उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ व गंगोत्री पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल तलाश हेतु जंगल की ओर निकल गयी। एसडीआरएफ टीम व जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 04 किमी दूर पैदल व खड़ी चढ़ाई में सर्चिंग करते हुए साधु को सकुशल ढूढ़ लिया गया। जिसके पश्चात वैकल्पिक रास्तों से होते हुए सकुशल ईशावाश्य आश्रम गंगोत्री पहुंचाया गया। साधु बाबा द्वारा सकुशल रेस्क्यू किये जाने के लिए एसडीआरएफ तथा जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक सावर सिंह, मनोज रतूड़ी, प्रदीप राणा शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gangotri - SDRF and police rescued the sadhu who lost his way in the forest and took him to the ashram SDRF and police rescued the sadhu who lost his way in the forest uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More