लोभ के वसीभूत माँ ने ममता का गला घोंट दे दिया बेटी को जहर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। कहते है माँ से बड़ा ममता का कोई स्वरुप नहीं हो सकता लेकिन माँ ही ममत्व का गला घोंट दे तो फिर मायने ही बदल जाते है। ऐसा ही एक मामला रुड़की में देखने को मिला है, जहां एक सौतेली मां ने संपत्ति के लिए अपनी एक बेटी को खाने में जहर दे दिया। बड़ी बहनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 


रुङकी के गंगनहर कोतवाली प्रभारी इश्वार्य पाल ने बताया की ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती है क्योंकि उसके पहले पति से भी एक बेटा है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हे बाहर निकाल देना चाहती है। जिसके चलते ही दो दिन पूर्व उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने खाने में जहर दे दिया था। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। वहां अल्ट्रासाउंड किया गया तो पता चला कि उसके पेट में पारा पाया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More