वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अल्मोड़ा दुग्ध संघ की प्रबंधक कमेटी निलंबित, नई कार्यकारिणी तक सीडीओ संभालेंगे चार्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। दुग्ध विकास विभाग ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ की प्रबंधक कमेटी को वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया है, जिसके बाद मामले के जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। नई कार्यकारिणी चुने जाने तक मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के पास दुग्ध संघ का चार्ज रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

दुग्ध विकास विभाग के निदेशक संजय खेतवाल ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट सहित 15 सदस्यीय प्रबंध कमेटी को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे गए हैं। प्रबंध कमेटी ने बिना अधिकार के बगैर रजिस्ट्रार की अनुमति के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया। इसके अलावा अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के मामले भी सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच दुग्ध संघ उधमसिंह नगर के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। उनके अलावा जांच कमेटी में यूसीडीएफ के निदेशक व पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक शामिल है। इधर प्रबंध कमेटी के प्रतिनिधियों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है, उनका कहना है कि प्रबंध कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। लेकिन वित्तीय अधिकार प्रधान प्रबंधक के पास सुरक्षित रहते है। उनका कार्य तो केवल बोर्ड में प्रस्ताव को पास करना होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news CDO will take charge till new executive Management committee of Almora Milk Union suspended on charges of financial irregularities Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More