अमानवीयता के चलते दो बार ब्याही 12 वर्षीय मासूम हुई गर्भवती, 6 माह में पहले पति से अलग हुई तो दुबारा तिगुनी उम्र के ब्यक्ति से करवा दी मां-बाप ने शादी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। जिसकी अभी किलकारी से घर आंगन का कोना-कोना गुंजायमान होना था उसकी आवाज ही दबा दी। कितनी खूबसूरत लगती है बेटियां, चंचल और सुहानी जिनकी उपस्थिति और खिलखिलाहट, चुलबुलाहट और मीठी सी आहट से ही न जाने कितनी सारी समृद्धियों से भर जाता है घर, पर ना जाने कहां विलुप्त हो रहा हमारा यह अहसास। ऐसा ही कुछ विभत्स नजारा धारचूला में  देखने को मिला है। जहां 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। 

ना कुछ बोल सकीं, ना कुछ कह सकीं,         

दूसरों की इच्छा मैं खुद को सहेजती रही,

मामला तब प्रकाश में आया जब मासूम गर्भवती हो गई। पुलिस ने मासूम के दूसरे पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं। जून 2021 में 12 साल की उम्र में धारचूला के ही एक व्यक्ति से उसका पहला विवाह हुआ। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई। मां ने छह माह के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी दो माह की गर्भवती है।एक मां ने अपनी ही बेटी को 12 साल की उम्र में एक नहीं दो-दो अधेड़ मर्दों के हवाले कर दिया। पहले एक से शादी की। वह किशोरी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान किशोरी वापस गांव आ गई। इसके बाद मां ने छह माह के ही अंदर नाबालिग बेटी की बेरीनाग में ही 36 साल के एक युवक से करवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

कुछ दिन पहले बाल विकास विभाग पिथौरागढ़ को एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिली। विभाग ने जांच की तो मामला सही निकला। इसके बाद बाल विकास विभाग ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही आरोपी युवक को भी अरेस्ट कर लिया है। नाबालिग को डाॅक्टरों की निगरानी में रखने के साथ ही उचित कार्रवाई की जा रही है।उत्तराखंड की नेपाल सीमा से लगे धारचूला में एक 12 साल की नाबालिग किशोरी की परिवार वालों ने दो-दो बार शादी कर दी। छह माह में ही दूसरी शादी की खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई थी। मामला तब ज्यादा संगीन हो गया जब यह 12 साल की किशोरी दो माह की गर्भवती भी हो चुकी है। कुछ दिन पहले बाल विकास विभाग को एक नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिली। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि किशोरी के घर में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं। बाल विकास विभाग के अनुसार पहले उसकी मां ने उसकी शादी जून 2021 में धारचूला के एक ही एक व्यक्ति से की थी। पति की मारपीट के कारण परेशान किशोरी अपने मायके लौट आई। इसके बाद उसकी मां ने उसकी शादी उससे तीन गुना अधिक 36 साल के बेरीनाग निवासी दीपक कुमार से कर दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी दीपक कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है। एक दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। वहीं, पुलिस के अनुसार किशोरी दो माह की गर्भवती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a 12-year-old innocent became pregnant Dharchula news pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More